
Giridih : भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को गिरिडीह के जिला कार्यालय की गयी. बैठक में शामिल होने पार्टी के प्रर्देश महामंत्री प्रदीप वर्मा और जिला प्रभारी अमित तिवारी भी पहुंचे. जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेन्द्र महतो, जयप्रकाश वर्मा और लक्ष्मण स्वर्णकार भी बैठक में मौजूद रहे. कार्यसमिति की बैठक से मीडिया को दूर ही रखा गया था.
इसे भी पढ़ें –RIMS: सेकेंड वेव में खरीदे गये ट्रॉली और बेड होने लगे बर्बाद
चार घंटे की बैठक में प्रर्देश महामंत्री प्रदीप वर्मा और जिला प्रभारी अमित तिवारी ने मौजूद कार्यसमिति के सदस्यों के बीच हेमंत सरकार के नाकामी और केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को डोर-टू-डोर पहुंचाने को लेकर बात कही.
वैसे पार्टी सूत्रों की मानें तो कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी ने इस बात को लेकर नाराजगी भी जाहिर की कि पिछले तीन महीनें के भीतर जिलाध्यक्ष से नाराज हुए कार्यकर्ताओं की घर वापसी को लेकर कोई पहल नहीं दिखी.
इसे भी पढ़ें –JSMDC के MD की नियुक्ति व काम-काज पर भाजपा ने उठाये सवाल
कोरोना काल में ही जिले के हर मंडल में मंडल प्रभारी मनोनित करने का निर्देश जिला कार्यसमिति के सदस्यों को मिला. दूसरी लहर में लोगों का सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया गया. प्रदेश महामंत्री ने इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर पहुंचाने का निर्देश दिया.
जिला कार्यसमिति की बैठक में चुन्नूकांत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अशोक उपाध्याय, संदीप डंगाईच, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य मुकेश जालान, हरमिंदर सिंह बग्गा, नुनूलाल मंराडी, कामेशवर पासवान, देवराज, रागिनी लहरी, संजू देवी, ज्योति शर्मा, राजेश जायसवाल समेत काफी संख्या कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें –लद्दाख के गांव में घुसे चीनी सैनिक, झंडे-बैनर दिखाये




