
Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बताया जाता है कि हादसे के बाद युवक स्कूटी सहित ट्रक में फंसा रह गया और ट्रक उसे 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया. यह घटना शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे की है.
सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंची और ट्रक में स्कूटी समेत फंसे युवक को बाहर निकाला. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पूर्वाहन में पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें :Breaking News : देशभर में 30 सितंबर तक जारी रहेगा कोविड-19 संबंधित प्रोटोकाल, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई अवधि
थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. ट्रक के ड्राइवर और खलासी रात्रि का लाभ उठाकर फरार हो गए है. इस दौरान पुलिस के एसआई दीपक कुमार, एएसआई रवि रंजन सिंह के साथ पुलिस बल के जवानों के द्वारा ट्रक के पिछले हिस्से में फंसी स्कूटी समेत युवक के शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया.
स्कूटी पर सवार युवक की पहचान तुम्बागड़ा निवासी स्वर्गीय वेल्लोर टोप्पो के पुत्र प्रीतम समीर टोप्पो (37 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक डालटनगंज की ओर से अपने घर तुंबागड़ा जा रहा था.
इसी बीच रांची की ओर से आ रहे हैं ट्रक संख्या (यूपी62 ओएन0882) ने ब्रह्मदेवता के पास सामने से स्कूटी पर सवार युवक को चपेट में ले लिया. सड़क पर घसीटते हुए स्कूटी समेत युवक को जीएलडीसी पेट्रोल पंप तक ले आया.
इसे भी पढ़ें :Breaking News : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के ICU में चल रहा इलाज
बबलू ढाबा के पास ट्रक के पिछले हिस्से से स्कूटी से निकलती चिंगारी को देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाया. इसके बाद ट्रक रोककर चालक और खलासी फरार हो गए.
मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि युवक अभी हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से अपने घर आया था. मृतक के पिता की मौत चार महीने पहले हो चुकी है.
पिता की मृत्यु के बाद युवक तुंबागड़ा में रह रही मां के बैंक में कुछ फंसे काम कराने आया था. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी है. सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी पुणे से अपने ससुराल तुंबागड़ा वापस लौट रही है.
इसे भी पढ़ें :पंचायती राज : सबकी योजना सबका विकास अभियान 22 जिलों में लापरवाही, रुक सकता है अरबों रुपये का अनुदान




