Lead NewsRanchiTOP SLIDER

दुष्कर्म और यौन शोषण मामला: सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 31 अगस्त को होगी सुनवाई

Ranchi : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म एवं यौन शोषण के आरोप में फंसे पूर्व मुख्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील कुमार तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अब सुनवाई 31 अगस्त को होगी.

शनिवार को सिविल कोर्ट में AJC 7 विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनेवाली थी, लेकिन किसी कारणवश टल गयी.

इसे भी पढ़ें :Breaking News : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के ICU में चल रहा इलाज

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान प्रार्थी सुनील तिवारी की ओर से झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता जसविंदर मजूमदार ने कोर्ट में बहस की थी.

जबकि राज्य सरकार की तरफ से लोक अभियोजक अनिल सिंह ने पक्ष रखा था. इस दौरान अदालत ने सुनील तिवारी द्वारा दायर जमानत याचिका को AJC 7 की कोर्ट में हस्तांतरित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :Breaking News : देशभर में 30 सितंबर तक जारी रहेगा कोविड-19 संबंधित प्रोटोकाल, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई अवधि

Related Articles

Back to top button