Uncategorized

गोवा : सोशल मीडिया में चुनावी एड से पहले प्रमाणीकरण करना होगा

पणजी: गोवा में मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने बुधवार को कहा कि चुनाव से संबंधित सोशल मीडिया के विज्ञापनों को ऑनलाइन अपलोड करने से पहले इनका प्रमाणीकरण आवश्यक है। एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, “भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस तरह के सभी विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण की जरूरत है।”

कुणाल ने कहा, “गोवा के सभी राजनीतिक दलों को इस तरह के सभी विज्ञापनों को सोशल मीडिया/ई-पेपर पर डालने के लिए संबंधित मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति से पूर्व प्रमाणीकरण के लिए प्रस्तुत करने को कहा गया है।”

तटीय चुनावी राज्य गोवा में अमूमन सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास सक्रिय सोशल मीडिया प्रोफाइल और समर्पित पृष्ठ हैं जिसका वे चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button