Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह में शुरू हुआ जंबो टीकाकरण केंद्र

  • वैक्सीन का नया स्टॉक आने के साथ फिर तेज हुआ टीकाकरण अभियान
  • दोनों उम्र के 2400 लाभार्थियों को लगाया पहला और दूसरा डोज

Giridih: गिरिडीह स्वास्थ विभाग को वैक्सीन का नया स्टॉक मिलने के साथ ही टीकाकरण की गति एक बार फिर स्पीड पकड़ चुकी है. कोविशील्ड और को-वैक्सीन मिलने के साथ लाभार्थी अपने इच्छानुसार वैक्सीन लगा पा रहे हैं.

यही नहीं, स्वास्थ विभाग ने जिला मुख्यालय के व्हीट्टी बाजार स्थित नगर भवन को अब जंबो टीकाकरण केन्द्र के रूप में भी तब्दील कर दिया है. शुक्रवार को इस जंबो टीकाकरण केन्द्र की औपाचारिक शुरुआत हुई.

इस दौरान अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, एनडीसी डॉ सुदेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. जिले के इस इकलौते जंबो टीकाकरण केन्द्र की खासियत भी है कि हर रोज 100 से अधिक लाभार्थी एक ही वक्त में पहुंच कर वैक्सीन लगवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री

नगर भवन के इस टीकाकरण केन्द्र में छह स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें 18 प्लस और 44 प्लस के लाभार्थियों का कांउटर अलग-अलग है. लेकिन शहर के अन्य केन्द्रों में विवाह भवन, डीपीआारओ कार्यालय, श्रम कल्याण केन्द्र में लाभार्थियों की भी काफी अधिक भीड़ देखने को मिली.

शुक्रवार से शहरी क्षेत्र के इस जंबो टीकाकरण केन्द्र समेत सातों टीकाकरण केन्द्र में 18 और 45 प्लस के लाभार्थियों का पहला और दूसरा दोनों डोज लगाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गयी. वहीं जिले के प्रखंडो में भी तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है.

स्वास्थ विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जिले में दो हजार 479 लाभार्थियों को टीका लगाया गया. इसमें 18 और 45 प्लस के दोनों लाभार्थियों की संख्या है जो पहला और दूसरा डोज लगाने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा

Related Articles

Back to top button