
Jamshedpur : जुगसलाई थाना के इस्लामनगर में मारपीट की घटना में घायल मो. अशफाक के परिजनों को एक बार फिर केस उठाने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. उसके परिजन मामले की शिकायत लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान मो अशफाक की मां ने बताया कि बीते दिनों तौसीफ ने उसके बेटे अशफाक को मारपीट कर घायल कर दिया था.उसे गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए अशफाक को टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर जुगसलाई थाने में मामला भी दर्ज कराया. बावजूद इसके मामले के आरोपी तौसीफ उन्हें केस उठाने की धमकी दे रहा है. इससे पहले भी उन्हें इस तरह की धमकी दी जा चुकी है. इससे अशफाक के परिजन डरे-सहमे है.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर के वेदांत बने सेना में लेफ्लिनेंट, लोयोला स्कूल में की थी 7वीं तक की पढ़ाई




