Court NewsJharkhandRanchi

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को जजों एवं अधिवक्ताओं ने दी विदाई

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को सोमवार को जजों एवं अधिवक्ताओं ने विदाई दी. इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के सभी जज एवं अधिवक्ता उपस्थित थे. विदाई समारोह में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने अधिवक्ताओं और जजों के साथ अपने अनुभव भी शेयर किया. इससे पहले चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली पांच जजों की स्पेशल बेंच में उन्होंने अशोक कुमार मिश्रा के सर्विस मैटर को सुना. इसके अलावा कुछ अन्य मामलों की भी उन्होंने सुनवाई की. 19 दिसंबर डॉ रवि रंजन का अंतिम कार्य दिवस है.

इसे भी पढ़ें: विधायक ढुल्लू महतो की ओर से 8 गवाहों की दी गई सूची, निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका पर हुई सुनवाई

Related Articles

Back to top button