
- उम्मीदवारों में कंफ्यूजन
- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग नहीं दे रहा कोई जवाब
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों को एक बार फिर कन्फ्यूजन में डाल दिया है. इस कन्फ्यूजन के शिकार हो रहे हैं वैसे उम्मीदवार जिन्होंने झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन किया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों से आवेदन में मांगे गये पोस्ट प्रेफेरेंस को बदल दिया है. आयोग की ओर से ऐसा करने से पहले न तो उम्मीदवारों को किसी माध्यम से सूचना दी है और न ही वेबसाइट पर नोटिस ही जारी किया है. ऐसे में अब उम्मीदवार सवाल उठा रहे हैं कि आयोग की ओर से ऐसा किये जाने के पीछे मकसद क्या है?
इसे भी पढ़ें :रिजल्ट से पहले ही गोवा में जोड़तोड़ शुरू, कांग्रेस ने AAP-तृणमूल को दिए गठबंधन के संकेत, बीजेपी भी लगी बहुमत के जुगाड़ में
हर उम्मीदवार का अलग-अलग पोस्ट में हुआ बदलाव
आयोग की ओर से पोस्ट प्रेफेरेंस में जो बदलाव किया गया है वो हर उम्मीदवार का अलग-अलग है. उम्मीदवारों से आवेदन में दिया गये चार पदों में से पोस्ट प्रेफेरेंस मांगा गया था.
इसमें से किसी के एप्लीकेशन से जूनियर सेक्रेटेरियट ऑफिसर पद को हटा दिया गया है तो किसी के एप्लीकेशन से ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर का पद हटा दिया गया है. इस वजह से उम्मीदवार समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ है.
बताते चलें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियट ऑफिसर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जानी है. उम्मीदवारों से इन्हीं पदों के लिए पोस्ट प्रेफेरेंस मांगा गया था.
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में फिर से ले सकेंगे बैडमिंटन, राइफल शूटिंग, टेनिस और स्वीमिंग पूल का मजा
17 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
बताते चलें कि आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वालों की उम्रसीमा में बदलाव किया है. इसके साथ ही आवेदन के लिए तारीख का विस्तार भी किया है.
अब उम्मीदवार 17 मार्च तक एप्लीकेशन डाल सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन फीस 19 मार्च तक दे सकते हैं. अगर एप्लिकेशन में किसी तरह की गलती रह जाती है तो 20 से 22 मार्च तक उसमें बदलाव किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :यूक्रेन का दावा, मारियोपोल में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बनाकर रखा है बंधक




