RanchiTop Story

हजारीबाग, गिरिडीह और गोड्डा के लिये छह सौ सोलर पंप का JREDA ने दिया डिस्पैच ऑर्डर

तीन जिलों में पहले चरण में सोलेक्स नामक एजेंसी लाभुकों के यहां करेंगी पंप इंस्टॉल

टू एचपी के लिये पांच हजार, थ्री एचपी के लिये सात हजार और पांच एचपी के लिये दस हजार की राशि तय

Ranchi: जेरेडा की ओर से कुसुम योजना (कृषक ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना) के तहत सोलर पंप लगाये जाने है. पहले फेज में योजना के तहत तीन जिलों में सोलर पंप लगाये जायेंगे. यह सोलर पंप किसानों को दिये जायेंगे. जिसमें पहले फेज में हजारीबाग, गिरिडीह और गोड्डा है.

इन जिलों के लिये सोलेक्स नामक एजेंसी को जेरेडा ने वर्कऑर्डर दिया है. जेरेडा की ओर से सबसे पहले इन्हीं जिलों के किसानों को सोलर पंप दिया जायेगा. लगभग 18 जिलों के किसानों को सोलर पंप दिया जाना है. योजना अलग-अलग चरणों में पूरी की जायेगी. जिसके पहले चरण की तैयारी कर ली गयी है.

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं सैलरी पाने  वाले 1.89 करोड़ मिडिल क्लास बेरोजगार हो गये हैं

बता दें यह योजना केंद्र सरकार की है. जिसके तहत साल 2019 में ही जेरेडा को लगभग दस हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य दिया गया. जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय नहीं होने के कारण जेरेडा की ओर से इस काम को पूरा नहीं किया गया.

तीन जिलों में छह सौ सोलर पंप सेट के लिये ऑर्डर

सोलेक्स नामक एजेंसी को लगभग छह सौ सोलर पंप सेट का डिस्पैच ऑर्डर दिया गया है. योजना के तहत इन तीन जिलों ने शुरू से योजना में रूचि दिखायी. साल 2019 में ही इन तीनों जिलों ने सूची भेज दी थी. हालांकि लाभुकों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण तब काम शुरू नहीं किया गया.

अब इन तीन जिलों के लिये सूची तैयार कर ली गयी है. योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप दिये जाने हैं. जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का अंशदान है. वहीं दस हजार में से दो हजार सोलर पंप बगैर सब्सिडी के दिये जायेंगे. सोलर पंप की क्षमता बोरिंग या कुएं के अनुसार होगी. जिसमें टू एचपी, थ्री एचपी और पांच एचपी तक के सोलर पंप लाभुकों को दिये जायेंगे.

40 करोड़ की है कुल योजना

कुसुम योजना तहत अनुदान में दिये जाने वाले सोलर पंप में 40 करोड़ खर्च किये जाने हैं. राशि की स्वीकृति ऊर्जा विभाग की ओर से 2019 में ही दे दी गयी थी. योजना के लिये केंद्र सरकार की ओर से सोलेक्स एजेंसी का चयन किया गया है. टेंडर के मुताबिक, लाभुकों को सोलर पंप टू एचपी के लिये पांच हजार, थ्री एचपी के लिये सात हजार और पांच एचपी के लिये दस हजार में पंप दिये जायेंगे. एजेंसी ही लाभुकों के लिये पंप इंस्टॉल करेगी. ऐसे में पंप लाभुकों तक पहुंचाने से लेकर इंस्टॉलेशन तक का खर्च सरकार वहन करेगी.

इसे भी पढ़ेंः सुशील गुप्ता का आनंद ज्वेलर्सः क्या 7 साल बाद खुल पायेगा राज्य की सबसे बड़ी 12.25 करोड़ के गहनों की चोरी का रहस्य

अलग-अलग जिलों में लगेंगे 4657 सोलर पंप 

जेरेडा की ओर से अब तक 4657 लाभुकों को सोलर पंप दिये जाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, जिला अधिकारियों की ओर से लाभुकों की सूची उपलब्ध होने के बाद ही इस पर अन्य जिलों के लाभुकों को सोलर पंप दिये जायेंगे. फिलहाल जेरेडा की ओर से तीन जिलों का चयन किया गया है. जिसमें-

जिलालाभुकों की संख्या
गुमला175
पश्चिमी सिंहभूम276
देवघर316
खूंटी136
चतरा9
दुमका350
गोड्डा256
पाकुड़250
साहेबगंज294
जामताड़ा350
गिरिडीह536
बोकारो350
धनबाद183
लोहरदगा150
सरायकेला खरसांवा250
लातेहार76
पूर्वी सिंहभूम300
गढ़वा400

इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate: देश में 37 लाख के करीब संक्रमित, एक दिन में कोविड-19 के 69,921 नए मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button