
New Delhi : राजनेताओं और उद्योगपतियों के अच्छे संबंध काफी पहले से रहे हैं. आज के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के संबंधों की भी चर्चा होती रहती है. इसी तरह से एक जमाने में टाटा ग्रुप के जेआरडी टाटा के भी अच्छे संबंध देश के कई राजनेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों से रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :‘#jssc_नियमावली में सुधार_करो’ हैशटैग के साथ बेरोजगार कर रहे विरोध
ये लिखा है इंदिरा ने
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ भी जेआरडी टाटा के संबंध मधुर रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उद्योगपति जे.आर.डी. टाटा को 1973 में लिखा गया एक खत इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस पत्र में इंदिरा ने परफ्यूम गिफ्ट में देने के लिए टाटा को धन्यवाद दिया है.
इसमें इंदिरा गांधी लिखा है, “मैं इससे रोमांचित हूं…इसे निश्चित रूप से इस्तेमाल करूंगी.” उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ये खत शेयर कर लिखा, “शक्तिशाली प्रधानमंत्री और दिग्गज उद्योगपति के बीच बहुत ही निजी खत!”
इसे भी पढ़ें :संसद में भारी हंगामाः राज्यसभा में TMC सांसदों ने आईटी मिनिस्टर से छीनकर फाड़े पेपर
A very personal letter exchange between a powerful Prime Minister and a giant industrialist. Sheer class ! #Tata pic.twitter.com/RqDKEcSsBf
— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 20, 2021
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : 42 लाख लोगों ने फर्जी तरीके से लिये PM Kisan Samman Nidhi के 2,900 करोड़ रुपये, वसूल करेगी सरकार




