
Ranchi: रांची पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम रंजन महतो है. गिरफ्तार उग्रवादी रंजन महतो के ऊपर कुल पांच मामले दर्ज हैं. पिठौरिया थाने की पुलिस और क्यूआरटी ने पंडरा ओपी इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने पीएलएफआई का पर्चा, बाइक और मोबाइल बरामद किया है. कल रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी रंजन महतो पंडरा ओपी इलाके में किराए के मकान में रह रहा है. इसी साल मार्च महीने में उग्रवादी रंजन महतो पिठौरिया थाना क्षेत्र में सांगा स्थित हकीम अंसारी के स्टोन क्रशर प्लाट में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. यह PLFI एरिया कमान्डर कृष्णा यादव के सहयोगी है.
गिरफ्तार उग्रवादी रंजन महतो ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन PLFI का सक्रिय सदस्य है तथा एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के नेतृत्व में उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. एक मार्च 2024 की रात्रि में ग्राम सांगा स्थित हकीम अंसारी के स्टोन क्रशर प्लांट में आगजनी की घटना कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के नेतृत्व में यह शामिल थे. क्रशर मालिक से कृष्णा यादव के द्वारा दस लाख रूपया की लेवी की माँग की गई थी, जिसे नहीं देने पर आगजनी की घटना में क्रशर प्लांट में खड़े हाईवा वाहन, लोडर एवं जेनरेटर में आग लगा दिया गया था. पूछताछ के क्रम में रंजन गोप उर्फ रंजन महतो के द्वारा यह बताया गया कि कृष्णा यादव के द्वारा उक्त आगजनी की घटना के बाद भी क्रशर मालिक को लेवी की माँग करते हुए धमकी दी जा रही है तथा पुनः क्षति पहुँचाने के लिए उक्त सभी मुरैठा गांव के पास एकत्रित हुए थे.
रंजन गोप उर्फ रंजन महतो वर्ष 2019 से PLFI संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है तथा वह पिठौरिया थाना के अतिरिक्त राँची जिला अंतर्गत चान्हों थाना तथा चतरा जिला के कई थानों में घटित उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. रंजन गोप उर्फ रंजन महतो ने बताया गया कि संगठन के क्रियाकलापों की गोपनीयता बरतने के लिए यह अपने संगठन के सभी सदस्यों एवं एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान से जंगी ऐप के माध्यम से बातचीत करता है.
इसे भी पढ़ें: सीएम 23 जुलाई को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 24 को ताज होटल के साथ एमओयू




