JamshedpurJharkhand

JPSC PT :  पूर्वी सिंहभूम में मात्र 41 फीसदी ने दी परीक्षा, सवाल भी रहे टफ

Jamshedpur : जिले में छठी, से सातवीं, आठवीं और दसवीं जेपीएससी पीटी के लिए एक साथ हो रही परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे. एडीएम नंद किशोरोंलाल ने बताया कि दोनों पाली मिला कर  41 प्रतिशत परीक्षार्थी  ही उपस्थित रहे. किसी भी  केंद्र पर कदाचार होने होने की कोई सूचना नहीं मिली. उधर घाटशिला अनुमंडल के सभी 11 केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी.   घाटशिला में जेपीएससी परीक्षा का केंद्र पहली दफा बनाया गया था. जिला के कुल 43250 परीक्षार्थियों में से 3276 के केंद्र अनुमंडल में थे. इनमें से सिर्फ 1206 परीक्षार्थी ही शामिल होने पहुंचे. 2070 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह जानकारी एसडीएम सत्यवीर रजक ने दी.

जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर 43,250 परीक्षार्थियों के बैठने का इंतजाम किया गया था, लेकिन मात्र 40 फीसदी परीक्षार्थी ही पहुंचे. परीक्षा दो पालियों में हुई. प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये थे.  सर्दी-खांसी वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में एक विशेष कक्ष बनाया गया था. उपायुक्त सूरज कुमार ने इस परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को अलग से दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया.

जेपीएससी की परीक्षा में मात्र 41 प्रतिशत स्टूडेंट्स  उपस्थित

झारखंड लोकसेवा आयोग यानि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के बाद एडीएम नंद किशोरोंलाल ने बताया कि दोनों पाली मिला कर  41 प्रतिशत परीक्षार्थी  ही उपस्थित रहे किसी भी  केंद्र पर कदाचार होने होने की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कुल 100 प्रश्न थे और सबके लिए दो-दो अंक निर्धारित थे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ थे। प्रश्न पत्र सामान्य रहें। पूर्वी सिंहभूम जिला में इस परीक्षा को लेकर 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। घाटशिला अनुमंडल में 11 तथा अन्य सभी केंद्र धालभूम अनुमंडल यानि शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में बनाए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जेपीसएसी की प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों की बेरुखी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – प्रेझा फाउंडेशन पर सीता सोरेन का सवाल, सीएम से कहा- विशेष समर्थन से बाहरी एजेंसी हो रही मालामाल

स्टूडेंट्स बोले- हिस्ट्री और करंट अफेयर्स के सवाल थे टफ 

अभिषेक कुमार कुमार एग्जाम देने के लिए गोपालगंज से आये हैं. उनका सेंटर कोऑपरेटिव कॉलेज में है. उन्होंने बताया कि एग्जामिनेशन सेंटर में व्यवस्था अच्छी थी किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. जगजीत सिंह जमशेदपुर के जुगसलाई से एग्जाम देने आये हैं. उन्होंने बताया कि एक प्रश्न 2 नंबर का था. जो प्रश्न पूछे गए थे 200 नंबरों के लिए शुभम कुमार एग्जाम देने के लिए पटना से आये हुए थे. उन्होंने बताया कि हिस्ट्री के प्रश्न थोड़े टफ  थे. शुभम कुमार पटना से एग्जाम देने के लिए आए हैं. उनका कहना था कि इस बार जो सवाल थे वह अलग तरह के थे. घाटशिला में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, जेसी हाई स्कूल एवं मैरीलैंड कालेज के कुछ परीक्षार्थियों ने बातचीत के क्रम में बताया कि पहली पाली के पेपर में अखिल भारतीय स्तर के जेनरल नालेज एवं करंट अफेयर्स से सम्बंधित 100 सवाल पूछे गये थे. इनमें से ज्यादा सवाल माडरेट यानी एवरेज से ऊपर लेवल के थे. इसी तरह, सेकेंड पेपर में झारखंड जीके, करंट अफेयर्स एवं अमेंडमेंट से जुड़े प्रश्न थे.  परीक्षार्थी निधि कुमारी के मुताबिक जो परीक्षार्थी रटकर परीक्षा देने आए होंगे, उनके लिए सवाल काफी कठिन साबित हुए होंगे.

Related Articles

Back to top button