Lead NewsSportsWorld

कोरोना की वजह से नहीं रद हुआ है मैनचेस्टर टेस्ट मैच, जानिये क्या है कुछ और वजह

इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा अब जो मैच खेला जाएगा उसका सीरीज से कोई मतलब नहीं होगा

London : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रद होने के बाद विवादों शुरू हो गया है. बीसीसीआइ ने जानकारी दी है कि सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच फिलहाल के लिए रद किया गया है जिसे बाद में खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा अब जो मैच खेला जाएगा वह एक मात्र टेस्ट होगा जिसका इस सीरीज से कोई मतलब नहीं होगा.

क्या कहा ईसीबी के सीईओ टाम हैरिसन ने

ईसीबी के सीईओ टाम हैरिसन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अलग तरीके के हालात है. हमें कुछ अन्य विकल्प दिए गए हैं जिन पर गौर किया जाएगा. यह मैच कोरोना वायरस के खौफ के कारण नहीं बल्कि इससे ‘क्या हो सकता है’ की सोच के चलते रद करना पड़ा. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए, समझाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए.

पांच मैच की सीरीज में भारत 2-1 से आगे था, अगर आखिरी मुकाबला जीतता तो वह ओल्ड ट्रेफर्ड में पहला मैच और अंग्रेजों की सरजमीं पर तीसरी सीरीज जीतता.

इसे भी पढ़ें :धनबाद : विक्ट्री कोलियरी में बाइक व स्कूटी से स्क्रैप की चोरी, CISF जवान ने पकड़ा

ये थी असली चिंता

हैरिसन की माने तो उन्होंने कोरोना वायरस को समझने वाले विशेषज्ञों से भी टीम इंडिया का सेशन करवाया मगर वे मैच नहीं खेलने का मन बना चुके थे. उनकी असल चिंता यह थी कि अगर मैच के दौरान कोई खिलाड़ी पॉजिटिव आ गया तो उसे इंग्लैंड में क्वारंटाइन रहना होगा, जिससे 19 सितंबर से शुरू हो रहे आइपीएल के दूसरे सत्र से हटना पड़ सकता है. एक बार जब ड्रेसिंग रूम में टेंशन घुस जाती है तो उसे निकालना बेहद मुश्किल होता है.

इसे भी पढ़ें :नीरज चोपड़ा की जिंदगी का एक और सपना हुआ पूरा, फोटो को 5 लाख से ज्यादा मिले लाइक्स

बीसीसीआइ ने क्या कहा

पांचवें मैच के रद होने के बाद बीसीसीआइ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों बोर्ड किसी और समय मैच को फिर से करने की कोशिश करेंगे. हैरिसन ने कहा कि प्रस्तावित मुकाबला सीरीज के लिए डिसाइडर होने के बजाय एक मैच का टेस्ट का मैच होगा.’

इसे भी पढ़ें :खुंटी में बस-कार में टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, बच्चा बाल-बाल बचा

Related Articles

Back to top button