Crime NewsJharkhandRanchi

धर्म परिवर्तन के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप, परिवाद दायर

Ranchi : गुमला के कामडारा प्रखण्ड के कुरकुरा थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में धर्म परिवर्तन के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर परिवाद दायर किया गया है.
आरोप है कि जीरामुनि देवी, पति विंदेश्वर राम, 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री डोली कुमारी और बेटे के धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया जा रहा है. वहीं पीड़िता महिला के द्वारा विरोध करने पर खास सुमुदाय के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा की जिंदगी का एक और सपना हुआ पूरा, फोटो को 5 लाख से ज्यादा मिले लाइक्स

इनको बनाया गया है आरोपी

पीड़िता 10 वर्ष से स्वस्थ उपकेंद्र जमडीह में बतौर सहिया के पद पर कार्यरत है. परिवाद में 11 लोगों के नाम हैं. 1.पौलुस विलुंग, 2.आकाश डुंगडुंग, 3.निशा, 4.शिला देवी, 5.फुलमनी सुरीन, 6.उर्मिला देवी, 7 संतोषी देवी 8. जानकी देवी. 9.पास्टर शीतल राम, 10गंगी देवी. 11. सुशीला देवी.

इसे भी पढ़ें :डॉ अजय पहुंचे जुबली पार्क, किस कारण से जिला प्रशासन नहीं खोल रही है पार्क

Related Articles

Back to top button