JharkhandLead NewsRanchi

संयुक्त सिविल सर्विसेज रूल्स 2021 में होगा संशोधन, केके खंडेलवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Ranchi: संयुक्त सिविल सर्विसेज रूल्स 2021 में संशोधन को लेकर झारखंड सरकार ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है. इस समिति के अध्यक्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल होंगे. वहीं, समिति में वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव हिमानी पांडेय बतौर सदस्य शामिल रहेंगे. कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, यह समिति एग्जामिनेशन रूल्स में संशोधन करने के लिए व्यापक विचार विमर्श कर सरकार को अपना प्रस्ताव देने का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें –  जानें, रांची शहर के दस क्राइम स्पॉट, रात को जाने से करें परहेज!

सहायक प्राध्यापक के 552 रिक्त पदों पर चल रही है नियुक्ति

इधर, झारखंड में यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के 552 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है. जेपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया फरवरी 2022 से शुरू की है. जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 15 जनवरी 2019 से रुकी थी. 552 पदों के लिए आयोग के पास लगभग साढ़े 12 हजार आवेदन आये थे.

इसे भी पढ़ें – कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, झारखंड में 151 के पार हुए एक्टिव मरीज, रांची में भी 97

Related Articles

Back to top button