
Chakradharpur : मैट्रिक की परीक्षा झारखंड टॉपर रही चक्रधरपुर की छात्रा निशु कुमारी एवं तानिया साह के आवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने दोनों को पुष्पगुच्छ देकर समानित किया. पूर्व विधायक ने दोनों बच्चियों को आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिया. उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों ने मैट्रिक की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर पूरे झारखंड के साथ-साथ हमारे चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है. इनकी सफला के पीछे माता- पिता के साथ ही शिक्षकों का भी बहुत बड़ा योगदान है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today: कोल्हान समेत झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट




