
Giridih: मंगलवार की देर शाम गिरिडीह सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के प्रधान चुनावी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में jmm समर्थक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने जंगलपुरा के jmm समर्थक युवा हेलिश सोरेन, बड़का मुर्मू, कपिल सोरेन समेत करीब सो की संख्या में आए युवाओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने भरोसा दिलाया और कहा कि उन्हें पूरा सम्मान भाजपा में दिया जाएगा.
जो उम्मीदें पिछले पांच साल में हेमंत सरकार में पूरा नहीं हो पाया, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा. क्योंकि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार सिर्फ युवाओं को ठगने का काम करती रही. और कुछ किया नहीं, लेकिन आने वाले पांच साल में अब भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हर उम्मीदों को पूरा किया जाएगा. इधर जंगलपुरा के युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान भाजपा नेता सुधीर यादव, युवा मोर्चा के मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, आलोक केशरी, विशाल गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता समेत काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे.




