
Latehar: लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नावाडीह से हेहेगड़ा तक चल रहे सड़क निर्माण में जेजेएमपी के हथियार से लैस नक्सलियों ने हमला कर दिया. 20-25 की संख्या में आये नक्सलियों ने कार्य में लगे जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया. आपको बता दें कि नक्सलियों ने लेवी नही मिलने से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है.
साथ ही संवेदक को बिना लेवी दिए कार्य शुरू नही करने की हिदायत भी दी है. यदि बिना लेवी के कार्य शुरू किया जाता है तो उसका अंजाम का भुगतने की चेतावनी दी गयी है. सूचना पाकर बरवाडीह एसडीपीओ ने घटना का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ेंः #BalakotAirStrike में ध्वस्त आतंकी कैंपों के सक्रिय होने की खबर, 129 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
उन्होंने बताया कि 20-25 की संख्या में आये जेजेएमपी नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने नक्सलियों के इस कार्य को चुनैती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा है कि सड़क निर्माण को हर हाल में जारी रखा जायेगा. सुरक्षा के इंतेजाम किये जायेंगे.
आपको बता दें कि पिछले दिनों गारू में बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया था. इसी आजसू के जिलाध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में भी नक्सलियों का ही हाथ था. हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः #ShashiTharoor ने पूछा, क्या एक चुनावी जीत ने इतनी ताकत दे दी है कि किसी को भी मार दें…मैं भी #Hindu हूं…




