Education & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: साउथ पॉइंट स्कूल गोबरघुसी में आशीर्वाद सह कैरियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम 

Patamda: सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनेवाली है. इससे पूर्व शनिवार को पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद सह कैरियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रीमन क्लासेस के फाउंडर श्रीमन त्रिगुण नारायण ने कहा कि यह स्कूल आपके लिए कितना सोचता है यह सारी चीजें प्रेजेंटेशन के माध्यम से पता चला. बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए वेदांता की टीम को बुलाया गया है. यह प्रबंधन की अच्छी सोच का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा को ही हुआ है क्योंकि ऑनलाइन क्लास बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है. वह भी ऐसे माहौल में जब मोबाइल एक आत्मघाती दस्तावेज बनकर रह गया है.

बतौर विशिष्ट अतिथि वेदांता इंस्टीट्यूट के फाउंडर रविषेक कुमार ने कहा कि यहां के बच्चों के लिए समेकित कोर्स शुरू करने की योजना है. दो साल अगर हमें देते हैं तो साउथ पॉइंट स्कूल में प्लस टू करते हुए ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं. इसके लिए अभिभावकों का सहयोग व सहमति बहुत जरूरी है. यह दो साल कैरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. उसके निर्माण के लिए सारी सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध करायेंगे. सुपर 30 वाले आनंद आपलोगों के मार्गदर्शन के लिए यहां आयेंगे. बीरबल महाराज के चेयरमैन शिवप्रकाश शर्मा ने कहा कि आशीर्वाद समारोह आयोजित करने के पीछे उद्देश्य है कि हम अपने बच्चों की काउंसिलिंग भी करें और बेहतर परिणाम की उम्मीद के साथ उन्हें विदा करें.  स्कूल के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है. अगर कोई बच्चे आगे चलकर डॉक्टर बनते हैं तो सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि उनमें सेवा भावना भी हो यह मानसिकता विकसित करना जरूरी है. इसके लिए बच्चों का मार्गदर्शन भी करना है.
एक जून से 11वीं की कक्षा होगी शुरू
एक जून से 11वीं की कक्षा शुरू हो जायेगी. इसके साथ ही मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोचिंग क्लास के माध्यम से भी कराई जाएगी. कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल के निदेशक शिवम शर्मा, प्राचार्य अरूण कुमार सिंह, सरोज देवी शर्मा, एसबीएम के प्राचार्य आरके यादव, सुष्मिता सेन, शिल्पी कुमारी, सुनीता मिश्रा, कांचन दास, अंकित कुमार व संदीप मल्लिक का सराहनीय योगदान रहा. इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई.

ये भी पढ़ें-Saryu vs Banna : कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला में स्वास्थ्य मंत्री और संयुक्त सचिव की साझा भूमिका : सरयू राय

Related Articles

Back to top button