Crime NewsJharkhandRamgarh

जेजेएमपी ने कराई बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन की हत्या : एसपी

Ramghar : जिला की चर्चित बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन की हत्या मामले को रामगढ़ पुलिस को सफलता मिल है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारीदी. एसनी ने कहा कि 12 जुलाई की रात 8 बजे के लगभग बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन भुरकुंडा स्थित अपने आवास लौट रहे थे. उसी समय चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. अभ्यास से रामगढ़ एवं हजारीबाग जिला अंतर्गत आउटसोर्सिंग का काम कर रहे अन्य कंपनी के कर्मचारियों में आए का माहौल व्याप्त हो गया. रामगढ़ पुलिस के लिए यह हत्या चुनौती बन गई. पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड का उद्भेदन हेतु पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया.

इसे भी पढ़ें- पलामू : पैसों को लेकर सुदामा ने की थी विकास सरकार की हत्‍या

अपराधियों को स्थानीय पत्रकार एवं सफेदपोशों का था संरक्षण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में घटित घटना में शामिल अपराध कर्मी साजन अंसारी उर्फ शाहिद को कांड में प्रयुक्त हथियार और गोली व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया. इस घटना में गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि संगठन के साथ स्थानीय पत्रकार एवं सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है.

इसे भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने कहा, मुख्यमंत्री ही सदन की गरिमा को कर रहे हैं तार-तार

जेजेएमपी संगठन को लेवी न देने का कारण बना हत्‍या

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने बताया है कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के कहने पर बीजीआर कंपनी के द्वारा लेवी की रकम जेजेएमपी संगठन को बंद कर दिया गया. जिसके बाद जेजेएमपी के सिर्फ नेता के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हत्या में कुल चार अपराधकर्मी शामिल है. अन्य तीन अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी ने रामगढ़, हजारीबाग एवं बोकारो जिले में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी की थी. पकड़े गए अपराधी के मोबाइल से यह पता चला है.

इसे भी पढ़ें-कोचांग गैंगरेप के मास्टरमाइंड जॉन जुनास तिडू व बलराम सामद गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी साजन अंसारी का अपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है. रामगढ़ जिला के पतरातू थाना क्षेत्र के भुरकुंडा में भादवि 392, 341, 307, 34 भा द वि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इस अपराधी के खिलाफ मांडू थाना क्षेत्र में 399 एवं 392 भादवि के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है. वहीं बताया गया कि साजन अंसारी के खिलाफ बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना में 427, 385,34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से 9 mm का एक पिस्तौल, जिंदा चार कारतूस एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें- राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओयो रूम से मिलती थी लड़की

एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के लिए बनाए गए एसआईटी टीम में पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान, पतरातू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, बरलंगा थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, भदानीनगर ओपी प्रभारी अर्जुन उराव, भुरकुंडा ओपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत, एससी-एसटी थाना प्रभारी संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button