
Ranchi : राज्य में सूखे की स्थिति है मगर किसानों के लिए एक राहत की बात है बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. इसकी वजह से पूरे झारखंड में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है.
इसे भी पढ़ें- रेंग-रेंगकर चलता ट्रैफिक, गाड़ियों की लंबी कतारें, रांची में घंटों लगा रहता है जाम
खेतों में पड़ा है सुखाड़
खेतों में सुखाड़ पड़ा है. यह बात सरकार भी मान चुकी है. झारखंड में सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. और यहां की खेती संकट में है. मगर इस बीच बंगाल की खाड़ी से किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. वह यह कि साइक्लोनिक सरकुलेशन बहुत गहरा है. जिसके असर से अगले दो दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, कहीं-कहीं तो भारी बारिश की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
इसे भी पढ़ें- विस मॉनसून सत्र : अंतिम दिन पारित हुए छह विधेयक
मॉनसून की अब तक की स्थिति निराशाजनक
मॉनसून की अब तक की स्थिति निराशाजनक है. औसतन 42 प्रतिशत वर्षा की कमी है. कहीं-कहीं तो 72 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है. रोपनी की स्थिति यह है कि निचली जमीनों पर ही रोपनी शुरू हो पाई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों की वर्षा से कुछ हद तक स्थिति में सुधार हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में सड़कों की गुणवत्ता काफी अच्छी है : रघुवर दास
बारिश से हो सकती है सुखाड़ की स्थिति में सुधार
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक रांची, खूंटी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. अनुमान के मुताबिक पूरे झारखंड में एक साथ बारिश की संभावना है. अगर अच्छी बारिश हुई तो किसानों को काफी हद तक इसका फायदा मिलेगा. वहीं सुखाड़ की स्थिति में भी सुधार हो सकती है. 
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के खिलाफ तीन अगस्त को माओवादियों का झारखंड-बिहार बंद
” बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है जिसका असर से पूरे झारखंड में रहेगा. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले दो दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.”
बीके मंडल मौसम वैज्ञानिक
राज्य मौसम केन्द्र रांची
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




