
Palamu : झारखंड जनमुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के उग्रवादियों ने बुधवार रात पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिढहे गांव में उप प्रपुख महावीर प्रसाद के घर पर हमला कर उनके परिजनों की पिटाई कर दी.
बताया जा रहा है कि उग्रवादी ईंट भट्ठे पर लेवी नहीं मिलने से नाराज थे.
महावीर नहीं मिले तो परिजनों को पीटा
घर में उग्रवादियों के घुस आने की सूचना मिलते ही उपप्रमुख किसी तरह वहां से निकले और भागकर जान बचायी.
घर में महावीर प्रसाद को न पाकर उग्रवादियों ने उनके परिजनों को कब्जे में ले लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी. पत्नी और बेटी से महावीर प्रसाद के बारे में पूछते हुए उग्रवादियों ने उनको भी पीटा.
इसे भी पढ़ें : IIT-ISM कर रहा जूठन से खाद बनाने पर शोध, दुर्गंध ने लाहबनी धैया के लोग का जीना किया मुहाल
रात में ही की गयी कार्रवाई : एसपी
जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि रामगढ़ के उपप्रमुख के घर में कुछ लोग जेजेएमपी के नाम पर आकर ईंट भट्ठे से लेवी के लिए मारपीट कर रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की गयी. पुलिस उपप्रमुख के घर पहुंची और रात्रि में ही छापामारी अभियान चलाया. साथ ही उस परिवार को सुरक्षा भी दी.
रात्रि में ही अभियान एएसपी अरुण कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्य परीक्षा के कॉपियों की जांच लटकी, महज पांच प्रोफेसर जांचने को हैं तैयार
एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे गुरुवार को स्वयं रामगढ़ के पिढहे गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद इस संबंध में कांड दर्ज कर संभावित उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज रखने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार और रामगढ़ के थाना प्रभारी को दिया.
अब छोटे संगठन कर रहे परेशान
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कथित सफाये के बाद राहत महसूस कर रही पलामू पुलिस को छोटे उग्रवादी संगठन लगातार परेशान कर रहे हैं.
वे लेवी के लिए मारपीट, फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : लातेहार: एक सप्ताह से लापता दो बच्चों का मिला शव, बलि दिये जाने की आशंका




