
Hazaribagh : चौपारण -सिंघरावां जीटी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान चौपारण पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति बिना नंबर की होंडा मोटरसाइकिल से बरही की ओर आ रहे थे. शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति और तेजी से गाड़ी को भगाने लगे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और बोरा नीचे गिर गया. मोटरसाइकिल चालक अपने बाइक लेकर भागने में सफल रहा.
इसे भी पढ़ें- हज़ारीबाग: जूस में बेहोशी की दवा मिलाकर चुराई ओडिशा के दारोगा की 20 लाख की कार
वहीं बोरी की तलाशी लेने पर प्लास्टिक में करीब 10 किलो गांजा पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर के पास से करीब 1 किलो अफीम बरामद किया गय. पूछने पर उसने अपना नाम- मोहम्मद महफूज (पिता- नूर मोहम्मद, ग्राम- सिंघानी थाना-पथलगड्डा जिला-चतरा) बताया. वही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चौपारण थाना में कांड दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग: सीएम हेमंत सोरेन की मांग पर चर्चित महेश्वरी हत्याकांड की सीआईडी जांच शुरू




