
Ranchi: रशियन हॉस्टल के लेनिन हॉल (पुरानी विधानसभा) में गुरुवार को पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंडी खतियानी मोर्चा की बैठक हुई. इसमें स्थानीय नीति, नियोजन नीति व 60/40 नीति पर चर्चा हुआ. बेसरा के मुताबिक इसमें निर्णय लिया गया कि अब आन्दोलन नहीं होगा, मोर्चा 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेगा. इसके लिए प्रमंडलीय व जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गयी है. लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों हेतु आवेदन भी आमंत्रित किया जाने लगा है. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
बैठक में डुमरी उपचुनाव लड़ने और युपीए व एनडीए को हराने के लिए भी संकल्प लिया गया. सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंडी खतियानी मोर्चा सामूहिक चिंतन, सामूहिक निर्णय, सामूहिक नेतृत्व से 2024 में युवा झारखंडी को यहाँ का बागडोर सौंपने को कमर कस चुका है.
छात्र नेता इमाम सफी ने कहा कि झारखंडी खतियानी मोर्चा डुमरी उपचुनाव लड़ेगा और पक्ष व विपक्ष को सबक सिखाने का काम करेगा. मोर्चा की अगली बैठक 30 मई को पुराने विधानसभा क्लब में होगी. बैठक में राजू महतो, रवि पीटर,सुधीर मुण्डू,अमर गुलियार, अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की लोगों से अपील- पतरातू डैम आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं




