
- 14वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में नाली और सड़क निर्माण का काम जारी
- रांची के अलावा कांके, खिजरी और हटिया क्षेत्र में हुए 75 करोड़ रुपये के काम शुरू
Ranchi : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के रांची विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25 करोड़ के सड़क और नाली निर्माण का काम पिछले दो माह में शुरू हुआ है.
यह काम उस समय हुआ है, जब विधानसभा चुनाव के लिए पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लगी हुई है. दूसरी तरफ रांची नगर निगम के कई क्षेत्रों में इसी तरह के करीब 75 करोड़ रुपये तक के काम हुए हैं.
इसमें रांची के अलावा कांके, हटिया और खिजरी के क्षेत्र शामिल हैं.
सूत्रों का कहना है कि सभी क्षेत्रों में नाली और सड़क निर्माण का टेंडर लोकसभा चुनाव के पहले या बाद में हुआ था, लेकिन चुनावी मौसम को देखते हुए यह काम पिछले दो माह के अंदर शुरू हुआ है.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: झरिया में कांग्रसियों ने लगाया EVM बदलने का आरोप, हंगामा, बुलायी गयी फोर्स
14 वित्त आयोग में 1.65 अरब रुपये का होना है काम
इन सड़कों और नालियों का निर्माण 14वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में किया जाना है. इसके लिए नगर विकास विभाग की तरफ से गत फरवरी माह को करीब 1,651,653,512 रुपये (1.65 अरब) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी.
यह स्वीकृति कुल 75 योजनाओं के लिए दी गयी थी. सूत्रों के मुताबिक चुनावी मौसम को देखते हुए पिछले दो माह में इन 75 योजनाओं में करीब 54 पर काम शुरू हुआ है.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: जपला डाकघर एजेंट ने खाताधारियों को लगाया 50 लाख रुपये का चूना
नगर विकास मंत्री के क्षेत्र में 25 करोड़ का काम
विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभागीय मंत्री के क्षेत्र में करीब 25 करोड़ के नाली और सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ है.
इसमें चुटिया मेन रोड में आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण कार्य में 1.50 करोड़, कृष्णापुरी चुटिया के विभिन्न सड़कों और नालियों का 7 करोड़, शिवपुरी और आर्यपूरी के विभिन्न सड़कों और नालियों में 3 करोड़, इंद्रपुरी के विभिन्न इलाकों में 5 करोड़, सर्कुलर रोड से देबुका नर्सिंग होम होते हुए एसबीआई बैंक कॉलोनी गेट तक 1.43 करोड़ रुपये, लोअर वर्धमान कम्पाउंड के धोबीघाट के विभिन्न गलियों में 2.74 करोड़, अपर बाजार जालान रोड में 1.60 करोड़, हिंदपीड़ी के नसीरूद्दीन कॉलोनी में 1.08 करोड़ और कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम से होते हुए बाल कृष्ण सहाय लेन तक 1.70 करोड़ रुपये का काम शामिल है.
रांची के अलावा कांके, हटिया और खिजरी क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये तक के काम पिछले दो माह में शुरू हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही आजसू पार्टी, मजबूत से उभरेगी राजनीतिक पटल पर




