Jharkhand Vidhansabha ElectionMain Slider

#JharkhandElection: आखिरी वक्त पर रद्द हुईं अमित शाह की सभायें, पहले भी कम भीड़ से हुए थे नाराज

Ranchi:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को सिसई और सिमडेगा में सभा होने वाली थी जो रद्द कर दी गयीं. इससे पहले अमित शाह ने चतरा और गढ़वा में कम भीड़ होने पर नाराजगी जतायी थी.

जनसत्ता की खबर के अनुसार, पार्टी की तरफ से बताया गया कि शाह ने अपनी व्यस्तता के कारण सभाओं को रद्द किया है. बताया जा रहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई की तरफ रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं.

रैली के रद्द होने की सूचना के बाद स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली. पार्टी ने सिसई से दिनेश उरांव को प्रत्याशी बनाया है जबकि सिमडेगा से सदानंद पार्टी के उम्मीदवार हैं.

इसे भी पढ़ें : #facebook पर Fake ID से नाबालिग को फंसाया, धर्म बदलवाकर किया निकाह, ढाई साल से बना रखा था बंधक

सिसई से उम्मीदवार हैं दिनेश उरांव

सिसई से भाजपा उम्मीदवार दिनेश उरांव का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिगा मुंडा से है. उरांव झारखंड विधानसभा के स्पीकर हैं. ऐसे में शाह की रैली को उरांव के लिए बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा था.

अमित शाह सोमवार को फिर झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. यहां वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के लिए शाह चक्रधरपुर में जनसभा करेंगे.

इसके अतिरिक्त वह पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में पार्टी उम्मीदवार का प्रचार करेंगे. यहां से पार्टी ने झामुमो से भाजपा में आये कुणाल षाड़ंगी को उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ें : #Bermo: विकास को मुंह चिढ़ाती है ये तस्वीर, पेट की खातिर साइकिल से कोयला ढो रहे नौनिहाल

चतरा और गढ़वा में नाराज हुए थे शाह 

मालूम हो कि इससे पहले अमित शाह ने चतरा और गढ़वा में कम भीड़ होने पर नाराजगी जतायी थी. शाह ने कहा था कि 15-20 हजार की भीड़ से भाजपा विधायक नहीं बनेगा.

उन्होंने कहा था कि एक-एक आदमी 50-50 लोगों को फोन करे और भाजपा को वोट देने की अपील करे.

इसे भी पढ़ें : राजधानी से 100 किलोमीटर के रेडियस में सिमटा रहा झारखंड पर्यटन का 90% विकास

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button