Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection : सिंदरी सीट पर मासस और झामुमो में कड़ा मुकाबला, भाजपा को सीट बचाने की चुनौती

Ranchi : विधानसभा के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच जातिगत गोलबंदी चुनाव में अहम भूमिका अदा करती है. जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय पार्टियां भी अपनी उम्मीदवार उतारती हैं.

जातीय गोलबंदी सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में भी दिखने लगी है. विधानसभा क्षेत्र में बंगाली, मुस्लिम और कुर्मी  जातियां जिस दल या नेता के साथ होते हैं उनकी जीत तय मानी जाती है.

इसके अलावा बिहारी व बंगाली वोटरों की संख्या भी है जो हार-जीत के समीकरण को मजबूत करने का काम करती हैं.

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक कुर्मी वोटर हैं. कुर्मी वोटरों की संख्या 55 प्रतिशत के आस-पास है. वहीं 45 प्रतिशत के करीब मुस्लिम वोटर भी हैं.

इसे भी पढ़ें : आखिरी चरण में संथाल तय करेगा झारखंड की अगली सरकार, फिलहाल आधी सीटों पर गठबंधन का परचम

मासस और झामुमो के बीच है कांटे का मुकाबला

सिंदरी विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने विधायक का टिकट काट कर इन्द्रजीत महतो को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा से बागी होकर फूलचंद मंडल झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं मार्क्सवादी समन्वय समिति की ओर से आंनद महतो दूसरे दलों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं.

एक ओर जहां भाजपा का चुनाव प्रचार करने केन्द्रीय नेताओं की सभा हुई, वहीं मासस के चुनाव प्रचार में स्थानीय लोगों ने मोर्चा सभाल रखा है. इसमें सभी जाति और समुदाय के लोग नजर आ रहे हैं.

भाजपा जहां सिंदरी सीट बचाने की कोशिश कर रही है. वहीं मासस इस बार सिंदरी सीट हाथ से नही निकलने देना चहता है.

जबकि झामुमो के प्रत्याशी फूलचंद मंडल भाजपा उम्मीदवार इंद्रजीत महतो को मैदान में पटखनी देने को तैयार दिख रहे हैं. फूलचंद मंडल अपनी विधायकी बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : 4th फेज में BJP की 12 सीटिंग सीटों को जीतना गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती

आज भी मजबूत है सिंदरी में मासस कैडर वोट

आनन्द महतो लगातार पांच बार सिंदरी से विधायक चुने गये. 2000 के विधानसभा चुनाव में आनंद महतो चुनाव हार गये. लेकिन हार का अंतर काफी कम रहा.

2000 से 2014 तक चार बार विधानसभा चुनाव हुए. हर बार काफी काम अंतर से मासस उम्मीदवार आंनद महतो हारे. 2019 के विधानसभा चुनाव में भी आंनद सिंदरी सीट से मुख्य मुकाबले में हैं.

चुनाव वर्षचुनाव जीतेपार्टीप्राप्त वोटदूसरे स्थान परपार्टीप्राप्त वोट
2000फूलचंद मंडलभाजपा42604आनंद महतोमासस37861
2005राजकिशोर महतोभाजपा41361आनंद महतोमासस32358
2009फूलचंद मंडलजेवीएम40048आनंद महतोमासस36288
2014फूलचंद मंडलभाजपा58623आनंद महतोमासस52075

क्या है खास सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में पाये जाने वाले खनिजों के कारण 1944 में इसे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास शुरू किए गये.

1945 में यहां सिंदरी केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर कंपनी की स्थापना की गयी थी. धीरे-धीरे इलाके की पहचान फर्टिलाइजर कंपनी ही बन गयी. इलाके के कृषि से जीविका चलाने वाले ग्रामीणों ने कंपनी में काम करना शुरू किया.

फर्टिलाइजर कंपनी के कारण इलाके में बाहरी आबादी भी बढ़ने लगी. लम्बे समय तक फर्टिलाइजर कपनी बंद रहने से क्षेत्र के विकास पर प्रभाव पड़ा. वहीं फिर से बंद फर्टिलाइजर कंपनी चालू होने की उम्मीद क्षेत्र के लोग लगये हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : एसएससी ने 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली वैकेंसी, 10 जनवरी तक ऑनलाइन करें आवेदन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button