GiridihJharkhand

गिरिडीह : एनएसपीएम के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल, कार्बाइन सहित कई हथियार भी बरामद

Giridih : गिरिडीह की बगोदर पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बिहारो में छापेमारी कर एनएसपीएम नाम के उग्रवादी संगठन के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक पिस्टल, देसी कार्बाइन, 14 कारतूस, दो मोबाइल, एक बाइक समेत कई चीजें बरामद की हैं.

इसे भी पढ़ें – हमलावर हुए शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर कहा – राफेल की सच्चाई बतायें प्रधानमंत्री जी

लेवी लेता है संगठन

बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि अटका फायरिंग कांड को लेकर सघन छापेमारी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. उन्होंने बताया कि इस संगठन के अपराधी सरकारी ठेका और योजनाओं में लेवी लेने का काम करते हैं. वहीं काफी दिनों से इनकी दहशत की वजह से ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे थे. इनकी सक्रियता से इलाके में विकास कार्य प्रभावित हो रहा था. उन्होंने कहा कि इस गिरोह के सरगना उमेश गिरि उर्फ उमेश पांडे और उसके अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख ने कहा- विपक्ष राम मंदिर का नहीं कर सकता विरोध

Related Articles

Back to top button