Jharkhand Vidhansabha ElectionMain Slider

#JharkhandElection : पहले चरण में पड़े 64.44 फीसदी वोट, लोहरदगा 71.47 के साथ सबसे आगे

Ranchi : झारखंड विधानसभा के पहले चरण का मतदान शनिवार को पूरा हुआ. पहले चरण में 6 जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुए. सुबह 7 बजे से 3 बजे तक हुए मतदान में 64.44 फीसदी वोट पड़े.

पहले चरण के  जिन 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुए उसमें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं.

सबसे ज्यादा मतदान लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में हुआ. यहां 71.47 फीसदी मत पड़े. साल 2014 में भी पहले चरण का चुनाव इन्हीं क्षेत्रों में हुआ था.

2019 के पहले चरण का चुनाव और 2014 के पहले चरण का चुनाव देखें तो साल 2014 में इन क्षेत्रों में कुल 63.27 प्रतिशत मतदान पड़े. जबकि इस बार 64.44 फीसदी मतदान हुए. इस वर्ष इन क्षेत्रों से 37,83,055 मतदाता थे.

इसे भी पढ़ें : #SecondPhase: 7 जिला, 20 विधानसभा सीटों पर 260 उम्मीदवार रण में, जानें कौन कहां से आजमा रहा किस्मत

मतदान के लिए हर जरूरी व्यवस्था थी : चौबे

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि पहले चरण में जिन 4892 मतदान केंद्रों में चुनाव हुए उनमें से 4162 मतदान केंद्र संवदेनशील थे.

1226 मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों को दो दिन पहले ही पहुंचा दिया गया था जिसके लिए 4 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया. जिन्हें हेल्किॉप्टर से ले जाया गया है, उन्हें वापस हेलिकॉप्टर से लाया जायेगा.

सुगम व समावेशी मतदान कराने को तत्पर निर्वाचन आयोग ने कई व्यवस्था की. पहले चरण में 49000 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किये हैं. जिनकी मदद के लिए 7106 स्वयंसेवक लगाये गये थे.

दिव्यांगों के लिए 2952 व्हील चेयर के साथ 1108 वाहन मतदाताओं को लाने और ले जाने के लिए लगाये गये थे.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: इन बूथों पर एक भी वोट नहीं डाले गये, दिनभर मतदाताओं को मनाते रहे अधिकारी

मैदान में 189 प्रत्याशी

2019 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कुल प्रत्याशी 189 रहे. स्क्रूटनी में 22 प्रत्याशियों नाम रद्द किये गये. चतरा में 9, गुमला में 12, बिशुनपुर में 12 , लोहरदगा में 11, मनिका में 10, लातेहार में 11, पांकी में 15, डाल्टेनगंज में 15 , विश्रामपुर में 19 , छतरपुर में 12, हुसैनाबाद में 19 , गढ़वा में 16, भवनाथपुर में 28 उम्मीदवार रहे.

वहीं साल 2014 में इन सीटों पर 199 प्रत्याशी मैदान में थे. इसमें चतरा में 7, गुमला में 14, बिशुनपुर में 13, लोहरदगा में 15, मनिका में 13, लातेहार में 9, पांकी में 19, डाल्टेनगंज में 26, विश्रामपुर में 22, छतरपुर में 11, हुसैनाबाद में 13, गढ़वा में 20 और भवनाथपुर में 17 उम्मीदवार रहे थे.

विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतदान का प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रवोट प्रतिशत 2014वोट प्रतिशत 2019
चतरा53.6356.59
गुमला60.0567.03
बिशुनपुर67.0569.08
लोहरदगा67.9371.47
मनिका59.7762.66
लातेहार66.1667.02
पांकी65.1264.01
डाल्टेनगंज64.6963.09
विश्रामपुर61.4361.06
छत्तरपुर59.4262.03
हुसैनाबाद62.3260.09
गढ़वा67.5466.04
भवनाथपुर68.1167.34

 

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: डालटेनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने पोलिंग बूथ पर लहराया हथियार, डीसी ऑफिस में पूछताछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button