JamshedpurJharkhandLead News

जमशेदपुरः उलीडीह में प्रतिबंधित मांस मिला, विरोध में थाने का घेराव

Jamshedpur : उलीडीह थाना अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा मैदान में सोमवार को प्रतिबंधित मांस पाये जाने का संघ से जुड़े लोगों ने जोरदार विरोध किया. इस दौरान संघ के लोगों ने उलीडीह थाने का घेराव कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की. इसे लेकर देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

इसे भी पढ़ें – JAC : मैट्रिक-इंटर में वैसे स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा हुए फेल जिन्होंने फिर से कराया था रजिस्ट्रेशन, अब होगा स्पेशल एग्जामिनेशन

संघ के लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्व नहीं चाहते हैं कि मैदान में शाखा का कार्यक्रम हो. इसे लेकर ही इस तरह की हरकत की गयी है. इस दौरान पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया. पूरे मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का पुलिस ने संघ के लोगों को आश्वासन दिया. उसके बाद मामला धीरे-धीरे शांत हुआ. इस बीच पुलिस ने मैदान से जानवर का मांस भी हटवाया. इससे शहर का सौहार्द्र बिगाड़ऩे का असामाजिक तत्वों का प्रयास टल गया. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसके बाद घटना को अंजाम देनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – विश्व आदिवासी दिवस: दिल्ली में लगाया गया लखाईडीह का चंदन का पौधा

Related Articles

Back to top button