Corona_UpdatesJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand : 15 दिन में कोरोना से तीसरी मौत, 162 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 800

Ranchi : राज्य में कोरोना का कहर जारी है. लोगों की लापरवाही से कोरोना बढ़ते जा रहा है. बता दें कि राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 800 हो गई है. वहीं रांची में भी आंकड़ा 350 पहुंच गया है. 7 दिनों की ग्रोथ रेट 0.02 पर्सेंट है. वहीं मॉर्टलिटी रेट 1.21 पर्सेंट है. 24 घंटे में 162 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. एक मरीज की ईस्ट सिंहभूम में मौत हो गई है. 15 दिनों के अंदर कोरोना से यह तीसरी मौत है. अब तक राज्य में कोरोना से 5323 लोगों ने अपनी जान गवां दी है.

 रिम्स ने किया है अलर्ट

रिम्स में जिनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट शुरू होने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की पुष्टि की गई है. साथ ही अलर्ट जारी किया गया है कि लोग संभल कर रहे. फिर भी लोग कोविड प्रोटोकॉल मानने को तैयार नहीं है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग तो भूल चुके है. अगर यहीं रफ्तार रही तो हालात बेकाबू हो सकते है. लोगों की लापरवाही से हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी होने लगी है.

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर WHO प्रमुख की चेतावनी, कहा- COVID-19 कहीं खत्म नहीं हुआ है

Related Articles

Back to top button