
New Delhi : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेबियस ने पूरी दुनिया को कोरोना को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है. उन्होंने मंगलवार को महामारी को लेकर चेतावनी दी कि कोविड-19 मामलों की ताजा लहरें दर्शाती हैं कि महामारी कहीं खत्म नहीं हुई है. कोविड-19 पर एक मीडिया ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि मुझे चिंता है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर और दबाव बढ़ रहा है. महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना की ताजा लहरे दिखाती हैं कि महामारी कहीं भी खत्म नहीं हुई है. वायरस खुलेआम दौड़ रहा है.
डब्ल्यूएचओ के रिपोर्ट में पिछले एक साल के दौरान मामलों में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी. स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह मामले बढ़ती हुई जनसंख्या, बड़े पैमाने पर टीकाकरण और अस्पतालों में भर्ती और मौतों के मामलों में डिकूपिंग देखी गई थी. बताते चले कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 जनवरी 2020 को कोरोना महामारी को लेकर हाई अलर्ट की घोषणा की थी. जिन्हें हम अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में जानते हैं.
Covid-19 pandemic is ‘nowhere near over’, says WHO chief: AFP News Agency
(File pic) pic.twitter.com/5pSRnqHIJp
— ANI (@ANI) July 12, 2022
टेड्रोस ने आगे कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट के आने की संभावना अब भी बनी हुई है. सरकारों को नियमित रूप से समीक्षा और समायोजन करना चाहिए. सरकारों को निगरानी, परीक्षण और अनुक्रमण में कमी के साथ साथ एंटी-वायरल को प्रभावी ढंग से साझा करने के लिए भी काम करना चाहिए. उन्होंने टीकाकरण के महत्व की ओर इशारा करते हुए कहा कि टीकों ने लाखों लोगों की जान बचाई है और सरकारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे उन सबसे अधिक जोखिम वाले समुदायों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके.
भारत में भी कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,615 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,52,944 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,043 पर पहुंच गई है. वहीं, संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,474 हो गई है.




