Sports

नेशनल महिला हॉकी लीग के लिए 9 मार्च को रांची में झारखंड टीम का ट्रायल

Ranchi: हॉकी इंडिया द्वारा 18 से 27 मार्च तक रांची में आयोजित नेशनल महिला हॉकी लीग 2025 फाइनल फेज के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम गठन होना है. इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 मार्च को सुबह 10 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में होगा.

इस चयन ट्रायल में झारखंड के महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 या उसके बाद हुआ हो. ट्रायल के लिए अपना आधार कार्ड और पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्मित जन्म प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button