
Ranchi : कोलकाता में खेले गये इस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम को टीम चैंपियन का खिताब मिला है. इंटरनेशनल खिलाड़ी अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खेले गये इस चैंपियनशिप में हेमा कुमारी को बेस्ट लिफ्टर तथा स्ट्रांगविमेन का भी अवार्ड दिया गया. इसके अलावा टूर्नामेंट में हेमा कुमारी, प्रतिभा हेंब्रम, ऐश्वर्या हाजरा, सांभवी मालवीय, हिमा तिर्की, रवि रंजन और रितिका कुमारी को स्वर्ण पदक मिला.
टीम चैंपियन बनने के बाद अशोक गुप्ता को इस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया गया. इस पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन के अलावा उर्मिला राकेश, अजय पोद्दार, सुजाता भगत, अमिताभ मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS : अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए अनुबंध कर्मी, सरकार को बताया विफल
इन्हें भी मिला पदक
चैंपियनशिप में अमन सिंह, कुणाल सिंह और आशीष कच्छप को रजत पदक मिला. इसके अलावे दिनेश नायक, रुपेश कुमार, नैंसी रानी और रत्नेश कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. बेंच प्रेस में हेमा कुमारी, ऐश्वर्या हाजरा, सांभवी मालवीय और रूपेश ने स्वर्ण पदक पाया.
इसमें रजत पदक अपूर्व मिश्रा, नीतिश कुमार राणा और विशाल कुमार झा को रजत मिला. अमन सिंह और रत्नेश को कांस्य प्राप्त हुआ.
इसे भी पढ़ें:59वीं RSFI नेशनल गेम के लिए झारखंड टीम का चयन, रांची व हजारीबाग के खिलाड़ियों का बोलबाला




