
Ramgarh : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को हजारीबाग स्थित आवास पर बड़कागांव प्रखंड के सिंदवारी पंचायत की स्वास्थ्य सहियाओं ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
जिसमें बताया गया है कि स्वास्थ्य सहिया सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लगातार कार्य कर रहीं हैं. परंतु एनटीपीसी कंपनी द्वारा अधिग्रहण के पश्चात सिंदवारी पंचायत के ग्राम सिंदवारी, चूरचू, सोनबरसा, नगड़ी एवं उरूब विस्थापित हो रहे हैं. विस्थापित हो जाने की स्थिति में सभी स्वास्थ्य कर्मी पूर्ण रूप से बेरोजगार हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS : अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए अनुबंध कर्मी, सरकार को बताया विफल
उन्होंने विधायक अंबा प्रसाद को ज्ञापन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की स्वास्थ्य सहिया महिलाओं की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपायुक्त हजारीबाग एवं एनटीपीसी के महाप्रबंधक को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखा गया है. जल्द ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाय ऐसा सुनिश्चित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:MDM के 100 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर का मामला: ED ने ठेकेदार के रांची समेत कई ठिकानों पर मारा छापा




