
Ranchi: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अगले 15 दिनों में 5000 नये फुटकर दुकानदारों को लोन उपलब्ध कराने का निर्देश राज्य के नगर निकायों को दिया गया है. नगर विकास विकास विभाग लक्ष्य जारी करते हुए अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश भी दिया है. कोरोना संकट से फुटकर दुकानदारों को उबारने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः6th JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग ही हाइकोर्ट की डबल बेंच में करेगा अपील
बताया गया है कि राज्य में अभी तक 12 हजार से अधिक फुटकर दुकानदारों को कारोबार के लिए कर्ज दिया जा चुका है. राज्य में इस योजना के तहत लोन के लिये कुल 41 हजार के करीब फुटकर व्यापारी चिन्हित हैं. मालूम हो कि प्रधानमंत्री ने फुटकर दुकानदारों के कारोबार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना प्रारंभ की है. इसके तहत सस्ते ब्याज पर 10 हजार तक लोन फुटकर दुकानदारों को दिया जा रहा है. समय पर किस्त चुकाने पर कैशबैक का भी प्रावधान है.
इसे भी पढ़ेंःRanchi News: अटल वेंडर मार्केट में अब रेस्टोरेंट-फूड कोर्ट और बैंक्वेट हॉल की सुविधा, कल ई-ऑक्शन




