
Ranchi. अवैध शराब के साथ कांग्रेस का नेता संतोष पाठक गिरफ्तार हुआ है. सहायक उत्पाद आयुक्त रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब के साथ कांग्रेस नेता संतोष पाठक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों में संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार राय और संतोष पाठक शामिल है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब, एक राइफल, एक रिवाल्वर और एक डबल बैरल का बंदूक, 71 हजार रुपया और तीन वाहन बरामद किया है.
लग्जरी गाड़ियों से शराब तस्करी का हुआ भंडाफोड़
लग्जरी गाड़ियों से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए शराब माफिया के द्वारा अवैध शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था. शराब माफियाओं के द्वारा लग्जरी गाड़ियों में राजनीतिक दल के झंडे लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इन शराब माफियाओं के द्वारा लंबे समय से शराब की खेप बिहार भेजा जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
सहायक उत्पाद आयुक्त रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. बता दें कि बीते 18 सितंबर को रिंग रोड दलादली चौक के पास से पुलिस की टीम ने स्कूटी में सवार होकर जा रहे संजीत कुमार को पकड़कर पूछताछ की. उसने बताया कि पीछे से आ रही स्कॉर्पियो में शराब लोड है. उसके बॉस पीछे से सफेद रंग के फॉर्च्यूनर में आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पलामू: सरना धर्म कोड लागू करने के लिए बनायी मानव श्रृंखला, महिलाओं ने निभायी भागीदारी
संजीत कुमार के निशानदेही पर स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. इसी दौरान फॉर्च्यूनर में बैठा व्यक्ति भागने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने जब फॉर्च्यूनर की तलाशी ली तो फॉर्च्यूनर से विदेशी शराब हथियार और नकद रुपया बरामद हुआ और फॉर्च्यूनर में बैठे संतोष पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि संतोष पाठक लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है.




