JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड पुलिस के जवानों को मिला आरक्षित श्रेणी का बर्थ, चुनावी ड्यूटी के लिये जवान असम रवाना

Ranchi: पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगी है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर जवानों के आने-जाने के लिये ट्रेन में आरक्षित बर्थ मुहैया कराया गया है. शुक्रवार को असम के लिए झारखंड पुलिस के 1564 सिपाही- हवलदारों को रवाना किया गया.

मालूम हो कि चुनावी ड्यूटी लगाने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी नीरज सिन्हा से आरक्षित बर्थ मुहैया कराने की मांग की थी. डीजीपी की पहल पर आरक्षित बर्थ मुहैया करा दिया गया है. एसोसिएशन ने गुहार लगाई थी कि जनरल बोगी में बगैर आरक्षण के जाने से जवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

 

झारखंड आर्म्स फोर्स आईआरबी बटालियन की 23 इको कंपनियों की तैनाती असम राज्य विधानसभा चुनाव में की जा रही है. पुलिस एसोसिएशन ने ड्यूटी पर जाने वाले जवानों के लिये अग्रिम भोज्य भत्ता की भी मांग की है.

Related Articles

Back to top button