JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड : कार्मिक विभाग ने IAS के दो पदों पर नियुक्ति के लिए मांगा प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत गैर राज्य असैनिक सेवा के पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदों में रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति की जायेगी. इनकी नियुक्ति झारखंड भाप्रसे संवर्ग में चयन वर्ष 2021 (01.01.2021 से 31.12.2021) की रिक्ति के दो पदों के विरूद्ध की जायेगी. कार्मिक विभाग ने IAS के पदों में रिक्तियों के लिए विभिन्न विभागों से गैर राज्य असैनिक सेवा के योग्य अधिकारियों के नाम मांगे हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनावः पति पत्नी आपस में टकराए, वोटरों ने पति को औंधे मुंह गिराया

मिली जानकारी के अनुसार अब एक दर्जन से अधिक नाम विभाग को मिले हैं. कार्मिक विभाग ने फिर से वन पर्यावरण विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उर्जा,कृषि, श्रम नियोजन विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है. इसके साथ ही अधिकारियों के नाम भेजने के लिए 30 जून की समय-सीमा भी बढ़ा दी गयी है. इस दौरान संबंधित विभाग को विभागीय चयन समिति के माध्यम से वांछित अभिलेखों के साथ अपनी अनुशंसा भेजने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button