GiridihJharkhand

सलूजा गोल्ड स्कूल गिरिडीह में समर कैंप का समापन

Giridih : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को अनोखे अंदाज में हुआ. कैंप में 250 नन्हें प्रतिभागियों के साथ उनकी मांओ ने भी हिस्सा लिया. स्कूल के निदेशक जोरावार सिंह सलूजा और कैंप की कॉर्डिनेटर रमणदीप कौर के नेतृत्व में बच्चों ने मौके पर देशभक्ति गीतों पर डांस किया और देश के प्रति अपने बालपन की प्रस्तूती दी. इस दौरान बच्चों ने हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया जिसमें पर्यावरण पर आधारित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया. अभिभावकों की मौजूदगी में ही नन्हें प्रतिभागियों ने समर कैंप के समापन के मौके पर थ्रीडी कला और मिट्टी के बनाए बर्तनों का भी प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी समर कैंप का खूब आनंद उठाया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : कार्मिक विभाग ने IAS के दो पदों पर नियुक्ति के लिए मांगा प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button