JharkhandRanchi

झारखंड : पासवा का एकदिवसीय सम्मेलन, निजी स्कूलों को मान्यता दिलाने के मुद्दे पर हुई चर्चा

Ranchi : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की झारखंड प्रदेश का एकदिवसीय सम्मेलन आज रांची में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के डिप्टी पाड़ा स्थित सरकारी आवास में हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने की. पासवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राज्य में निजी स्कूलों को मान्यता दिलाने के मुद्दे पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में आरटीआई कानून में संशोधन कर निजी स्कूलों को मान्यता देने के लिए कई ऐसे शर्त थोप दिये गये, जो देश के दूसरे राज्य में कहीं नहीं है.

इसलिए पासवा की ओर से यह मांग की गई कि राज्य सरकार RTI 2019 के नियमावली को पूर्ण रूप से निरस्त कर विधानसभा में एक नया विधेयक पारित कराकर प्राईवेट स्कूलों को मान्यता लेने में आ रही कठिनाईयों को दूर किया जाए. इस संदर्भ में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्राइवेट स्कूलों की इस समस्या के निदान पर गंभीरता दिखाई है.

इसे भी पढ़ें:बिहार : जहरीली शराब पीने से हुई थी 16 लोगों की मौत, तीन पुलिस कर्मियों पर करवाई, 10 साल तक नहीं बन पाएंगे थानाध्यक्ष

राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णयः

पासवा की ओर से राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को एक बड़ा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा सभी जिलों के टॉपरों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गय है.

इसे भी पढ़ें:6 साल के विवान शौर्या ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, 129 पेंटिंग्स बनाकर India Book of Records में दर्ज कराया अपना नाम

स्कूलों को यू-डाइस कोड दिलाने का होगा प्रयासः

सम्मेलन में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जिन स्कूलों को यू-डाइस नहीं मिल पाया है, वैसे स्कूलों को यू-डाइस कोड दिलाने का प्रयास किया जाएगा. वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए भी अपने प्रस्ताव रखा एवं सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया.

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा 10 महीने के कार्यकाल में देश के 28 प्रदेशों की उपस्थिति में झारखण्ड राज्य को सर्वश्रेष्ठ स्टेट का सम्मान मिलना अपने आप में एक कीर्तिमान को दर्शाता है तो दूसरी तरफ हमें नये उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है.

इसे भी पढ़ें:यूपी पुलिस चुपके से सिवान से तीन युवकों को उठा ले गयी, मर्डर की वारदात में गिरफ्तारी की बात कह रहे एसपी

सम्मेलन में इनकी रही उपस्थितिः

सम्मेलन में प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, बिपीन कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव सुश्री निशा भगत,सुभाष उपाध्याय, प्रदेश सचिव मुमताज आलम, नेसार खान,चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रमन झा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल, धनबाद जिला अध्यक्ष मो.जिन्ना,गुमला जिला अध्यक्ष कल्याणी टेटे, उपाध्यक्ष रोहित एक्का,सरायकेला अमन सिंह,मोजाहिद आलम, कैलाश महतो, रणधीर कौशिक,अभय कुमार सिंह,संजय प्रसाद,रुपेश कुमार,सृजिधर गंजू,मनोज कुमार भट्ट,राजन कुमार,शुभ्रोजित अधिकारी,सोनी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में वज्रपात का कहरः पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की गई जान

Related Articles

Back to top button