JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में वज्रपात का कहरः पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की गई जान

Ranchi : झारखंड में ठनका (आकाशीय बिजली) कहर बरपा रहा है. झारखंड में पिछले एक सप्ताह में वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार झारखंड में रांची, खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम ठनका के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है. ये सभी जिले थंडरिंग जोन में हैं. इन जिलों में बिजली गिरी, तो जान आफत में आ सकती है. थंडरिंग जोन की पहली श्रेणी में हजारीबाग है. झारखंड में दो तरह के थंडरिंग जोन हैं. इसमें लो क्लाउड (कम ऊंचाई के बादल) और माइक्रोस्पेरिक थंडरिंग शामिल हैं. लो क्लाउड थंडरिंग धरातल से 80 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर होती है, जबकि माइक्रोस्पेरिक थंडरिंग की गतिविधि धरातल से 80 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर होती है. लेकिन राज्य सरकार प्रदेश में लाइटनिंग (ठनका) से बचाव के लिए अब तक माकूल इंतजाम नहीं कर पायी है. वज्रपात से हुई मौत पर मुआवजा देने के एवज में सालाना लगभग 11 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :झारखंड ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और चौबीसों जिलों में पोषण सखियों की नियुक्ति में केंद्र से मांगी मदद, केंद्र ने कहा-दें प्रस्ताव

क्या है मुआवजे का प्रावधानः

बिजली गिरने से मौत होने पर मृत व्यक्ति के परिजन को चार लाख रुपये देने का प्रावधान है. जानवर की मौत पर 30 हजार रुपए, घर के नुकसान पर 95500 रुपए पूर्ण अपंग होने पर चार लाख रुपए और 50 फीसदी अपंग होने पर दो लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है.

नहीं लग पाया तड़ित रोधक यंत्रः

झारखंड सरकार ने ठनका से बचाव के लिए कई योजनाएं बनायी, लेकिन योजनाएं ठनका प्रभावित इलाकों में धरातल पर नहीं उतर पायीं, सिर्फ देवघर में छह और रांची के नामकुम में एक तड़ित रोधक यंत्र ही लगाया जा सका. योजना के तहत रांची के पहाड़ी मंदिर और जगन्नाथपुर मंदिर में भी तड़ित रोधक यंत्र लगाया जाना था. लेकिन अब तक नहीं लग पाया है.

इसे भी पढ़ें :    SARAIKELA : प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ भव्य श्रृंगार, नगर भ्रमण के बाद पहुंचे मौसीबाड़ी

किस वर्ष कितने लोगों की मौत

वित्तीय वर्ष मौत की संख्या
2010-11 में 110 मौत
2011-12 में 104 मौत
2012-13 में 148 मौत
2013-14 में 159 मौत
2014-15 में 144 मौत
2015-16 में 210 मौत
2016-17 में 265 मौत
2017-18 में 256 मौत
2018-19 में 172 मौत
2019-20 में 117 मौत
2021-22 10 (पिछले माह तक का आंकड़ा)

Related Articles

Back to top button