
Ranchi : झारखंड में अधिकतर विभाग का काम प्रभार पर ही चल रहा है. अधिकारियों पर काम का बोझ है. एक अधिकारी कई अधिकारियों की जिम्मेवारियों को संभाल रहे हैं. कुछ इसी तरह की स्थिति पथ निर्माण विभाग की भी है. इस विभाग में 70 फीसदी से अधिक पद खाली पड़े हुये हैं. इनमें सहायक अभियंता से लेकर अभियंता प्रमुख तक के पद शामिल हैं.
पथ निर्माण विभाग में अभियंताओं के 607 पद स्वीकृत हैं. इसके विरूद्ध मात्र 174 अभियंता ही अभी काम कर रहे हैं. अभियंताओं की कमी को सरकार भी मान रही है. विभाग का कहना है कि अभियंताओं की कमी की वजह से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :लातेहार : भोजपुरी गायक ललन व्यास के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका गया शव
विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में उठाया था मामला
इस मामले को विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में उठाया था. इस पर विभाग ने सदन को बताया कि कनीय अभियंता व सहायक अभियंताओं के पद पर सीधी नियुक्ति का प्रावधान है. इसके लिये जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा परीक्षा आयोजन किया जाता है.
इसे भी पढ़ें :भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन तीर्थस्थल घोषित, मांस-शराब की बिक्री पर रोक
दो साल पहले ही जेएसएससी को भेजा गया है रिक्तियों का ब्योरा
विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि कनीय अभियंताओं के रिक्त पदों का ब्योरा जेएसएससी को भेजा गया है. वर्ष 2019 में कार्मिक विभाग के माध्यम से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये अधियाचना भेजी गयी.
वहीं, सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के लिये जेपीएससी को भी सारी जानकारी भेज दी गयी है. लेकिन, अब तक परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने गुमला की CJM की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी, कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही हैं
झारखंड अभियंत्रण सेवा नियुक्ति नियमावली 2016 में चल रहा है संशोधन
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार झारखंड अभियंत्रण सेवा नियुक्ति नियमावली 2016 में संशोधन कर रही है, ताकि, अभियंताओं की प्रोन्नतियां बाधित न हो. क्योंकि नियमावली में त्रुटियों की वजह से प्रोन्नति भी बाधित है.
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता 634 पदों पर नियुक्ति में सवर्णों को 10 % आरक्षण को सही ठहराया, एकलपीठ का आदेश खारिज किया
रिक्त पदों का विवरण
| पदनाम | स्वीकृत बल | कार्यरत बल |
| सहायक अभियंता | 275 | 62 |
| कार्यपालक अभियंता | 264 | 78 |
| अधीक्षण अभियंता | 51 | 30 |
| मुख्य अभियंता | 14 | 03 |
| अभियंता प्रमुख | 03 | 01 |




