JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand: कारा सेवा, सहकारिता सेवा सहित अन्य सेवाओं में नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजने का निर्देश

Ranchi: कार्मिक सचिव वंदना दादेल ने सभी विभागों को झारखंड प्रशासनिक सेवा के अलावा अन्य सेवाओं से भी नियुक्ति की अधियाचना आयोग को भेजने का निर्देश दिया है. असैनिक सेवा नियमावली के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए अधियाचना भेजने को कहा गया है. सचिव ने कहा है कि झाप्रसे सेवा के अलावा अन्य सेवाएं जैसे कारा सेवा,सहकारिता सेवा,पशुपालन सेवा,निबंधन सेवा सहित अन्य विभिन्न सेवाओं में रिक्तियों के विरूद्ध भी पदों को अविलंब भरा जाना है ऐसे में इन सभी सेवाओं के लिए अधियाचना राज्य कर्मचारी चयन आयोग और झारखंड लोकसेवा आयोग को भेजें. सचिव ने पूरी रिपोर्ट भी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है. 10 अप्रैल तक हर हाल में सारा कुछ क्लीयर करते हुए अधियाचना भेजने को कहा गया है. मुख्य सचिव ने भी कहा है कि अभी भी कई विभागों के द्वारा अधियाचना नहीं भेजी जा रही है ऐसे में वे अड़चनों को दूर करते हुए रिक्तियों के विरूद्ध नियुक्ति की अधियाचना भेजें.

Related Articles

Back to top button