BiharLead NewsNEWS

तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में पंजाब के श्रद्धालु ने 5 करोड़ रुपए का सामान किया भेंट

Patna: राजधानी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को मंगलवार को एक भक्त ने करीब 5 करोड़ रुपए का सामान भेंट किया है. भक्त की पहचान पंजाब के जालंधर के करतारपुर निवासी और गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ गुरविंदर सिंह सरना के रूप में हुई है. उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर 5 किलो सोना और 4 किलो चांदी से बना पलंग, आधा किलो सोना से बने चौर, सोने से बना चंदुआ और चवर समेत अन्य बेशकीमती सामानों को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चरणों में अर्पित किया है. इस मौके पर उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पंच प्यारों के लिए बेशकीमती कृपाण भी सौंपा.

Related Articles

Back to top button