
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारीअविनाश पांडे ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक कार्यों सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वकील राजीव कुमार और अमित अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर आदेश सुरक्षित, 6 अप्रैल को अदालत सुनाएगी फैसला




