
Deoghar: गुरुवार को देवघर नगर निगम के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर निगम कार्यालय परिसर में फ्रंटल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में सभी आए हुए प्रबुद्ध जनों एवं सफाई मित्रों का अभिवादन किया. फ्रंटल डेवलपमेंट फाउंडेशन बेलाबागान देवघर के नेक कार्य हेतु हृदय के अंतः करण से धन्यवाद दिया. नगर आयुक्त ने कहा देवघर झारखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है. इस कारण से अधिक का अधिक संख्या में श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्री बाबा के दर्शन हेतु यहां आते हैं. जिस कारण से कचरा उत्सर्जन की मात्रा भी अधिक होती है. शहर की सफाई एवं सौंदर्य का दायित्व सफाई मित्रों के कंधों पर होता है. इस क्रम में सफाई मित्र कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु निरंतर स्वास्थ शिविर का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है.
स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में डॉ अमित कुमार, डॉ सुनील कुमार, पवन कुमार, सरला करण, माया केसरी, मेरिका मुर्मू, सोमा चक्रवर्ती, रूबी नाज, अनीता दुबे एवं नगर निगम के कर्मी शामिल थे.
होल्डिंग टैक्स 30 जून तक करें जमाः नगर आयुक्त
नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने शहरवासियों से अपील किया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का होल्डिंग टैक्स 30 जून तक जमा कर 15 प्रतिशत छुट का लाभ उठाए. टैक्स ऑनलाइन जमा करने पर 10 प्रतिशत का छूट मिलेगा. महिला वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों और सेना के जवानों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त छूट मिलेगा. ऑफलाइन जमा करने पर 5 प्रतिशत का छूट. नगर आयुक्त ने सभी कर्मियों एवं एसपीएस टीम को 30 जून तक युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: भवन नियमितीकरण योजना को प्रभावी करने की प्रक्रिया का चैंबर ने किया स्वागत




