
Dhanbad: पूर्व मंत्री और बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह धनबाद सर्किट हाउस में बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर नया पुड़िया छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से बातचीत हुई है. अजय कुमार ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा धनबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं. 75 फीसदी तक इसकी संभावना है. उन्होंने बताया कि अगर, शत्रुघ्न सिन्हा धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी नहीं बने तो उनके पुत्र संग्राम सिंह कांग्रेस के धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे. सिद्धार्थ गौतम, झरिया के विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई के सवाल पर समरेश ने कहा कि वह तो सिर्फ अखबार में बने रहने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं. दो बार मेरे घर आए थे.
अभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा
पत्रकारों ने उनसे जब पूछा कि दादा अभी आप कौन से दल में हैं और क्या आप चुनाव लड़ेंगे? तब समरेश बोले- मैं अभी न तो भाजपा में हूं और न ही कांग्रेस में. मैं अभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा. अगर, संग्राम लोकसभा का चुनाव लड़ेगा तो मैं विधानसभा का चुनाव लड़ सकता हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा को नया चुनाव परिणाम इलेक्ट्रिक शॉक की तरह लगा है. भाजपा के नेताओं की बोलती बंद है.
राजद ने मांगी तीन लोकसभा सीट
राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राजद झारखंड की तीन लोकसभा क्षेत्र के लिए से टिकट का दावा करेगा. यह सीटें पलामू, चतरा और कोडरमा हैं. अन्नपूर्णा ने सर्किट हाउस में प्रेस कान्फ्रेस कर यह दावा किया.




