
Jamshedpur : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 2019 से 2022 के सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा जाकर कुलपति से मिला और ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है और अब अगर इसी प्रकार से निरंतर सेमेस्टर वाइज परीक्षा लिया गया तो इस सत्र को पूरा होने से कम से कम और 2 वर्ष लग जाएंगे. आने वाला भविष्य काफी प्रभावित होगा. सभी थर्ड सेमेस्टर में प्रमोशन की मांग कर रहे हैं. उसका परिणाम नहीं निकला है. 5 दिसंबर 2021 को एमबीए के थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फोर सेमेस्टर में प्रोन्नति दी गई है. लेकिन लॉ के विद्यार्थियों को अभी तक प्रोन्नति नहीं दी गई है. इसीलिए इसी आधार पर वे सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नति मिलनी चाहिए. अगर सत्र समय पर पूरा नहीं होता है तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.
प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में अमर तिवारी, जितेंद्र प्रसाद, मोहन गोप, अमन उपाध्याय, सुजाता मुखर्जी, रोहित मुखर्जी, फनी महतो, सरिता, अनुप्रिया, कोमल आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- महिला दुकानदार से छेड़खानी करने पर युवक को पीटा, पुलिस को सौंपा




