
Ranchi : झारखंड की U-19 टीम घोषित हो चुकी है. इसकी कप्तानी राजनदीप सिंह को दी गयी है. बीनू माकंड ट्राफी में खेलने को यह टीम सोमवार को इंदौर रवाना हो गयी. जेएससीए सचिव संजय सहाय ने टीम की लिस्ट जारी की है. इसमें ब्वॉयज के अलावा लड़कियों की टीम भी घोषित कर दी गयी है. इसका जिम्मा प्रीति तिवारी को दिया गया है. गर्ल्स टीम वीमेंस अंडर-19 वन डे टूर्नामेंट में खेलेगी.
इसके लिए यह टीम भी सोमवार को नागपुर के लिए रवाना हो गयी. ब्वॉयज टीम अपना अपना पहला मैच 28 सितंबर को सौराष्ट्र से खेलेगी. गर्ल्स टीम तमिलनाडु के संग मैच खेलेगी.
इसे भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बेल, कहा- बिना सबूत बनाया बलि का बकरा
टीम के ये हैं सपोर्ट स्टाफ
ब्वॉयज टीम में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर रतन कुमार, अरुण विद्यार्थी (कोच), महादेव सिंह (ट्रेनर) और देवाशीष पांडा (फिजियो) शामिल हैं. लड़कियों की टीम में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर दीपक कुमार और अंजना कुमारी (कोच) तथा दिवेश चंद्रा और सात्विका कपिला शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव




